24 News Update उदयपुर/कानोड। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस थाना कानोड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध अफीम की फसल जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार कानोड थाना क्षेत्र में महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज के निर्देश पर तथा जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थानाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम को 6 मार्च को मुखबिर से सूचना मिली कि पीपलवास गांव में एक खेत में अवैध अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां खेत में अफीम की फसल उगाई हुई मिली और आरोपी खेत में मौजूद था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खेत में उगाए गए अफीम के पौधे जब्त कर लिए, जिनका कुल वजन लगभग 14.150 किलोग्राम पाया गया।तलाशी के दौरान आरोपी की जेब से 5 ग्राम अफीम तथा अफीम निकालने के औजार नख्खा और सरफला भी बरामद किए गए। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण संख्या 21/2026 दर्ज कर एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी गमाना पुत्र कन्ना उर्फ किशना निवासी पीपलवास को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अवैध अफीम की खेती से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation समाज में मिसाल बनीं महिलाओं को अरावली फाउंडेशन ने ‘वुमन ऑफ सब्स्टेंस अवॉर्ड’ से किया सम्मानित घासा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 364 किलो नकली घी और 50 किलो मावा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार