24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। नगर के महिपाल विद्यालय खेल मैदान में एक दिवसीय सांसद खेल प्रतियोगिता दिनांक 14 नवम्बर को आयोजित होगी।प्रतियोगिता राज्य सभा (लोकसभा क्षेत्र बांसवाड़ा-डूंगरपुर) सांसद चुन्नीलाल जी गरासिया द्वारा सांसद खेल महोत्सव का आयोजन नगर पालिका के तत्वावधान में 14 नवम्बर शुक्रवार प्रातः 10 बजे महिपाल खेल मैदान सागवाड़ा में आयोजित होगा, जिसमें रस्साकशी, कबड्डी, 50 मीटर दौड़, नींबू-चम्मच दौड़ का आयोजन किया जा रहा है। नगर के सभी 35 वार्डों के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। राज्य सभा (लोकसभा क्षेत्र बांसवाड़ा-डूंगरपुर) सांसद श्री चुन्नीलाल जी गरासिया द्वारा आयोजित खेल महोत्सव को सफल बनाने हेतु न.पा. अध्यक्ष आशीष गांधी एवं भाजपा नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया ने पालिका कार्यालय में बैठक आयोजित की, जिसमें कार्यक्रम को सफल आयोजित करवाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में प्रधानाचार्य महिपाल वेलचंद पाटीदार, अध्यापक देवेंद्र राणावत, राकेश तिवारी, मगनलाल यादव, पंकज मेहता, गेबीलाल तबियाड, भरत मनात, सुरेंद्र भट्ट, पालिका से रोशन व्यास, खुशीत त्रिवेदी रहे। पालिका अध्यक्ष आशीष गांधी एवं भाजपा नगर अध्यक्ष यशवंत गवारिया ने बताया कि खेल महोत्सव में भाग लेने वाले विजेताओं को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो से सम्मानित किया जाएगा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation किसान संघ संगठन विस्तार के लिए चलाएगा विस्तारक अभियान, गांव-गांव में बनेगी समिति पंचायत स्तरीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता उत्सव का हुआ शुभारंभ