Site icon 24 News Update

चित्तोड़गढ़ में निम्बाहेड़ा थाना पुलिस की अफीम तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Advertisements

24 News Update जयपुर। चित्तौड़गढ़ जिले की कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए शनिवार को जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान एक ब्रेजा कार में अवैध रूप से परिवहन की जा रही 18 प्लास्टिक की पारदर्शी थैलीयों में भरी 30 किलो 607 ग्राम अवैध अफीम को जब्त दो आरोपियों सोहन लाल जाट पुत्र जेठाराम (24) निवासी भूणिया थाना धनाउ बाड़मेर एवं महेंद्र सिंह पुत्र राम सिंह राजपूत निवासी बेठवासिया थाना ओसियां जोधपुर को गिरफ्तार किया हैं। जब अफीम की कीमत करीब 1 करोड रुपए आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी की रोकथाम व धरपकड़ के लिए एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्री लाल के मार्गदर्शन एवं थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहैडा रामसुमेर के निर्देश पर शनिवार को एसआई कन्हैया लाल, हैड कांस्टेबल हरविन्दर सिंह, कांस्टेबल रामकेश, रणजीत, जगदीश, विजय सिहं, राकेश, रणजीत जाखड़ व बहादुर सिह द्वारा जलिया चैक पोस्ट पर नाकाबन्दी की जा रही थी।

इसी दौरान नीमच की तरफ से एक ब्रेजा कार को रुकवा कर तलाशी ली गई तो कार की डिक्की मे दो सफेद रंग के प्लास्टिक के कट्टों मे 18 प्लास्टिक की पारदर्शी थैलियां मिली। इन थैलियों में कुल 30 किलो 607 ग्राम अवैध अफीम मिली। अफीम व ब्रेजा कार जब्त कर पुलिस ने आरोपी सोहन लाल जाट व महेन्द्र सिह राजपूत को गिरफ्तार कर थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

Exit mobile version