Site icon 24 News Update

पीडित को डरा धमकाकर फर्जी एग्रीमेंट करा राशि 35 लाख 50 हजार रूपये की वसूली में 1 अभियुक्त गिरफ्तार

Advertisements

जमीन एग्रीमेंट के नाम पर पीड़ित से 35.50 लाख की वसूली, हिस्ट्रीशीटर नरेश वैष्णव गिरफ्तार

24 News Update उदयपुर. योगेश गोयल, पुलिस अधीक्षक, उदयपुर ने बताया कि थाना नाई के हिस्ट्रीशीटर दिलीपनाथ व साथियों के द्वारा सुनियोजित षडयंत्र के तहत थाना सुखेर क्षेत्र के पीडित को जबरन घर के बाहर से उठाकर जान से मारने की धमकी देकर तहसील कार्यालय बडगांव में ले जाकर जमीन का एग्रीमेंट करा पीडित स्वयं को तथा उसकी बच्ची को जान से मारने की धमकी देकर 35 लाख 50 हजार रूपये ऐंठने के मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस थाना सुखेर में दिलिप नाथ व उसके साथियों के विरुद्ध प्रकरण संख्या 121/2025 दर्ज किया गया।
उपरोक्त मामले में गोपाल स्वरुप मेवाडा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, उदयपुर के निर्देशन में प्रकरण का अनुसंधान सूर्यवीर सिंह राठौड, पुलिस उप अधीक्षक, गिर्वा को सौंपा गया।
वुत्ताधिकारी गिर्वा द्वारा प्रकरण में कार्यवाही करते हुए अभियुक्त नरेश वैष्णव पिता प्रेमदास वैष्णव उम्र 38 साल निवासी छोटा बेदला, पुलिस थाना सुखेर जिला उदयपुर को गिरफ्तार किया। नरेश थाना सुखेर का हिस्ट्रीशीटर है।
प्रकरण में अन्य आरोपीगण दिलिप नाथ पुत्र नारायण नाथ निवासी सीसारमा, नरेश पालीवाल निवासी सज्जन नगर, उदयपुर, वीरेन्द्र सिंह (निलम्बित पुलिस कानिस्टेबल), गजेन्द्र पुत्र लक्ष्मीलाल चौधरी निवासी हाल अम्बामाता मंदिर के पीछे, उदयपुर, देवेन्द्र गायरी उर्फ डेविड निवासी कालारोही, शंकर सिंह पुत्र हीरा सिंह राजपूत निवासी ब्राह्मणों का गुडा, अम्बेरी, पीटू कलाल निवासी मेहरों का गुडा, नारायण दास पुत्र धनदास वैष्णव व अन्य साथियों को नामजद किया गया है।
आरोपी नरेश वैष्णव को माननीय न्यायालय में पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।

Exit mobile version