24 News Update उदयपुर। रविन्द्रनाथ टैगोर मेडिकल कॉलेज एवं संलग्न चिकित्सालयों में विश्व लैब टेक्नीशियन दिवस के अवसर पर बुधवार को सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी लैब टेक्नीशियन लोहित दीक्षित की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।यह दिवस महान वैज्ञानिक जेफरस जैमसन को समर्पित है, जिनके प्रयासों से जांच एवं रोग निदान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने लैब टेक्नीशियनों की स्वास्थ्य सेवाओं में अहम भूमिका को रेखांकित करते हुए उनके योगदान को सराहा।कार्यक्रम में वरिष्ठ तकनीकी सहायक राकेश राठौड़, नवीन जीनगर, इकबाल खान, नरेन्द्र आमेटा, अरुणा दाहीमा, चन्द्रप्रकाश, रोहित सिंह, राजकुमार, अजय, हंसराज, निकिता, अर्पित, प्रांशी कोमल, पंकज, भावना सहित अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वास्थ्य सेवाओं में लैब टेक्नीशियनों की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकारते हुए भविष्य में और बेहतर सेवाएं देने का संकल्प लिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सुविवि में बेकडोर एंट्री से संविदा नियुक्तियों पर उठे सवाल, अपनों पर सितम, गैरों पर करम, 250 कर्मी इंतजार में, एक को नियुक्ति!!! फतहनगर में फर्जी वसीयतनामा बनाकर जमीन हड़पने का मामला दर्ज