Site icon 24 News Update

एसआईआर के संबंध में निंबाहेड़ा विधानसभा क्षेत्र के बीएलए का प्रशिक्षण शिविर डॉ. सी.पी. जोशी के मुख्य अतिथि में संपन्न’ डॉ. जोशी ने बीएलए को दिया एसआईआर के संबंध में विशेष प्रशिक्षण

Advertisements

24 News update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी निंबाहेड़ा तथा छोटीसादड़ी द्वारा आयोजित ैप्त् हेतु बीएलए को विशेष प्रशिक्षण देने हेतु आयोजित आज 26 नवंबर को शिविर आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी. पी. जोशी पधारे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने की। जबकि नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया विशिष्ट अतिथि थे। मुख्य अतिथि डॉ. सी.पी. जोशी एवं नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमुख सिसोदिया का सम्मान निंबाहेड़ा व छोटीसादड़ी विधानसभा क्षेत्रों के अग्रिम संगठन अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों द्वारा उपर्णना ओढ़ाकर तथा पगड़ी पहनाकर किया गया।
नगर कांग्रेस प्रवक्ता नितेश लौट ने बताया कि शिविर का शुभारंभ कांग्रेस पार्टी की परंपरा अनुसार वंदे मातरम् गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात मंचासीन मुख्य अतिथि डॉ. जोशी का स्वागत पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, छोटीसादड़ी अमृत बंडी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर, मेवाड़ी पगड़ी पहना उपर्णना ओढ़ाकर किया गया। साथ ही नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया का भी वरिष्ठ नेताओं द्वारा उपरना ओढ़ा अभिनंदन किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता बालकिशन अहीर ने बताया कि बीएलए प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि डॉ. सी.पी. जोशी ने अपने उद्बोधन में चुनाव आयोग द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत एवं सूक्ष्मतम जानकारी देते हुए उपस्थित सभी बीएलए को प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने कहा कि “मतदाता सूची लोकतंत्र की रीढ़ है और प्रत्येक बीएलए का दायित्व है कि वह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं अद्यतन मतदाता सूची के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाए।”
पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने अपने उद्बोधन में कहां की निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित एसआईएस कार्यक्रम में पार्टी द्वारा नियुक्त प्रत्येक बीएलए अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पोलिंग क्षेत्र के हर मतदाता की सहायता करे, नए योग्य मतदाताओं के नाम जुड़वाए तथा गलत प्रविष्टियों के निराकरण में सहयोग करे।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, चित्तौड़गढ़ सरस डेयरी अध्यक्ष बद्रीलाल जाट, विधानसभा संगठन प्रभारी राजसिंह झाला, पूर्व निंबाहेड़ा नगर पालिका अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा, पूर्व प्रधान गोपाललाल आंजना, छोटीसादड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश जाट, निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल निंबाहेड़ा, छोटीसादड़ी नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमृत बंडी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुरुषोत्तमलाल झवर, निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख मंचासिन रहे। स्वागत एवं संबोधन
शिविर में स्वागत उद्बोधन छोटी सादड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश जाट ने दिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, छोटीसादड़ी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश जाट, संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। पूर्व प्रधान गोपाल आंजना ने धन्यवाद उद्बोधन दिया। संचालन रविप्रकाश सोनी ने किया।
इस अवसर पर निंबाहेड़ा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, ब्लाक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बलवंत जाट,नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष,रोमिल चौधरी, नगर सेवादल मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, सेवादल ब्लॉक मुख्य संगठक उदित मीणा, नगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष अंकित जाट,नगर राजीव गांधी पंचायती राज प्रकोष्ठ अध्यक्ष रोमी पोरवाल,नगर कांग्रेस व्ठब् विभाग अध्यक्ष मुकेश माली,नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुनीता पारख,राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के ब्लाक अध्यक्ष कैलाश साहू, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष अहमद हुसैन,विधानसभा एन एस यू आई अध्यक्ष दीपक धाकड़,नगर एन एस यू आई अध्यक्ष राहुल सेन,ब्लॉक एन एस यू आई अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तावत, आदिवासी कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राजू भील, एस सी कांग्रेस के नगर अध्यक्ष ललित पहाड़िया, निंबाहेड़ा कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष पिंकेश जैन, आज़ाद बापू, जीवन आंजना, सूर्यप्रकाश सिंह सोलंकी तथा छोटी सादड़ी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गुलाब धाकड़, निर्मल पारीक, राहुल पाटीदार, जसवंत जाट एवं जगदीश मीणा इत्यादि रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Exit mobile version