Site icon 24 News Update

पेच एरिया कांग्रेस कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77 वां गणतंत्र दिवस’ पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज, कांग्रेसजनों को दी शुभकामनाएं’ ’संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का लिया संकल्प’

Advertisements

24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख) 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर निंबाहेड़ा नगर के डांक बंगला रोड स्थित पेच एरिया परिसर में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार प्रातः 9.30 बजे गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामयी वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री स उदयलाल आंजना ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया तथा उपस्थितजनों को 77 वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं।
नगर कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता रवि जाजपुरा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय ध्वज फहराने से पहले पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक एवं संवैधानिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, धर्मनिरपेक्षता एवं सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाता है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संविधान एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया।
उक्त कार्यक्रम में विशेष रूप से निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम लाल झंवर, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सम्पतलाल धाकड़, नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष मनोज पारख, विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना, पालिका के निवर्तमान उपाध्यक्ष परवेज अहमद ऊर्फ शिबी भाई, नगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता पारख, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, किसान कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंकित जाट,एवं आईटी सेल संयोजक मोहम्मद अली मंसूरी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त पालिका के निवर्तमान पार्षद खेमराज मेघवाल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण , अग्रिम संगठनों से जुड़े समस्त पदाधिकारीगण, गणमान्यजन,विद्यालयों के छात्र छात्राएं एवं मीडियाकर्मी उपस्थित रहे।

Exit mobile version