उदयपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के तहत शनिवार, 31 अक्टूबर को उदयपुर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन होगा। जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित इस दौड़ के जरिए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।

दौड़ सुबह 7 बजे मोती मगरी गेट से शुरू होकर फतेहसागर स्थित टाया पैलेस तक पहुंचेगी। आयोजन में खिलाड़ियों, युवाओं, विद्यार्थियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आम नागरिकों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

दौड़ के समापन पर प्रतिभागियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने तथा राष्ट्र की एकता और सुरक्षा अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई जाएगी। जिला प्रशासन और खेल विभाग ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। आयोजन को सुचारू और सफल बनाने के लिए उदयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त को प्रभारी अधिकारी तथा जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading