Site icon 24 News Update

गांगलास में मकर संक्रांति के मौके पर ग्रामीणों ने अन्न दान, वस्त्र दान, गायों को चारा, गुड़, खिलाकर जमकर दान पुण्य किया,मकरसंक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया

Advertisements

24 News Update गांगलास में मकर संक्रांति के मौके पर ग्रामीणों ने अन्न दान, वस्त्र दान, गायों को चारा, गुड़, खिलाकर जमकर दान पुण्य किया। गांगलास गांव में समाजसेवी मनीष कुमार सुवालका ने गौ माता को हरा चारा डाला। इस मौके पर विष्णु जोशी, रामपाल प्रजापत मुकेश खटाना, दिलखुश खटाना, कान्हा नेगाड़ी शिवराज पवन गिरी, महावीर बारवाल, शिवराज बारवाल,तिवारी,सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।जिलेभर में मनाया मकर संक्रांति का पर्व, युवाओं ने पतंगबाजी का उठाया लुत्फ, दान-पुण्य किया।इसी प्रकार गांव के भामशाह पप्पू (रूपलाल) जी सुवालका द्वारा के ब्राह्मणों को दान पुण्य किया।।जिले भर में गुरुवार को मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने जरूरतमंदों को तिल के लड्डू, गजक एवं रेवड़ी समेत विभिन्न प्रकार की मिष्ठान और स्वेटर-कंबल वितरित का पुण्य कमाया। गायों को हरा चारा खिलाया।गांगलास सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में बुधवार को मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। मकर संक्रांति पर महिलाओं ने अपने घरों में मक्की व तिल के लड्डू के व्यंजन बनाकर भगवान सूर्य को भोग लगाया और शुभ मुहूर्त पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की और लोगों ने दान-पुण्य किया।

Exit mobile version