विधायक कृपलानी ने किए श्री झूलेलाल भगवान के दर्शन, क्षेत्र में खुशहाली की कामना कविता पारख 24newsupdate निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा में रविवार को सिंधी समाज द्वारा चेटीचंड पर्व हर्षाल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय सिंधी समाज द्वारा आदर्श कॉलोनी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर से नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भगवान श्री झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सिंघी समाज के युवा, बुजुर्ग, महिला, पुरूष एवं बच्चे ढोल एवं बैंड बाजों की धुन पर नाचते हुए एवं भगवान झूलेलाल के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे, शोभायात्रा का मार्ग में पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के तत्वावधान में पंचौली चौराहा पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा एवं भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा भगवान श्री झूलेलाल के चित्र पर माल्यार्पण कर सिंघी समाज को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता मोतीलाल आहूजा, विरेश चपलोत, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, कमलेश बनवार, उपाध्यक्ष गोपाल पंचौली, नगर मंत्री धर्मपाल जाट, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह राठौड़, ओबीसी मोर्चा के प्रमोद वैष्णव, बूथ अध्यक्ष हर्ष आगार, अंतरिक्ष साहू, सिद्धार्थ बोड़ाणा, अजय नागदा, चन्द्रभान सिंह हाड़ा, नितिन नवलखा, विक्की डागा, चेनाराम अहीर, छात्रसंघ नेता लक्ष्यराज सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।शोभायात्रा के आदर्श कॉलोनी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर समापन पश्चात पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी ने भगवान श्री झूलेलाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्र में खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पूज्य श्री सिंधी समाज के अध्यक्ष मुरलीधर चुगवानी, पूरनमल दतवानी मेला समिति अध्यक्ष, मोतीलाल आहूजा, परमानंद भगवानानी, मनीष ओटवानी, हरि राम लालवानी, हरीश रामचंदानी सहित सिंधी समाज के गणमान्य जनों ने विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, नगर भाजपा अध्यक्ष कपिल चौधरी, नगर महामंत्री देवकरण समदानी, नीलेश मेहता आदि अतिथियों का उपरना ओढाकर स्वागत किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े के हाथों से मिली डॉ. टांक को विद्या वाचस्पति (डॉक्टर ऑफ फिलोसोफी) की उपाधी बूथ पर काम करने वाला कांग्रेस कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है, पूर्व मंत्री उदयलाल आंजना स्थानीय निकाय एवं पंचायत राज चुनाव के लिए कार्यकर्ता तैयार रहे राजसिंह झालापार्टी कार्यकर्ता हो जाएं एक जुट तो मिलेगी सफलता भेरूलाल चौधरी