कविता पारख
24 न्यूज़ अपडेट निम्बाहेड़ा। ग्रह मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देश पर मंगलवार को उदयपुर पुलिस लाईन के सभागार में पुलिस अधिकारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस थाना में पदस्थापित सहायक उपनिरीक्षक सूरज कुमार को उदयपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीणा ने उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया। इसी के साथ आई.जी.पी मीणा ने एएसआई सूरज कुमार सहित उदयपुर रेंज के कुल 19 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जानकारी के अनुसार एएसआई सूरज कुमार अपनी 20 वर्ष की पुलिस सेवा में रहते हुए बेहतरीन पुलिस सेवाओं के लिए उत्कृष्ट सेवा पदक सम्मान के लिए चयनित हुए थे। वह पूर्व में करीब तीन सौ से अधिक बार सम्मानित हो चुके है। समारोह में उदयपुर जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल सहित कई पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.