24 News Update उदयपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत संगठन की ओर से लखावली गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज में संघर्ष कर अपनी पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए महिला सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लखावली प्रशासक मोहन पटेल उपस्थित रहे, जबकि मुख्य वक्ता पुर्णिमा बोकड़िया थीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में हरीशंकर तिवारी, ओंकार जोशी और पारखी बाई मौजूद रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राहक पंचायत के प्रांत संगठन मंत्री राकेश पालीवाल ने की। कार्यक्रम की जानकारी संगठन के जिला मंत्री नारायण पंचोली ने दी। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की। मुख्य अतिथि मोहन पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति समाज की रीढ़ है और महिलाओं को शिक्षा तथा सामाजिक गतिविधियों में आगे बढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए। मुख्य वक्ता पुर्णिमा बोकड़िया ने समाज में प्रचलित नाता प्रथा को समाप्त करने के लिए जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि इस प्रथा का सबसे अधिक दुष्प्रभाव बच्चों पर पड़ता है, इसलिए महिलाओं को परिवार में शिक्षा और संस्कार की भूमिका को मजबूत करना चाहिए।अध्यक्षीय उद्बोधन में राकेश पालीवाल ने कहा कि घरेलू खरीदारी का अधिकांश कार्य महिलाएं करती हैं, इसलिए उन्हें सामान खरीदते समय बिल लेना चाहिए और पैकिंग पर अंकित मूल्य, वजन और समाप्ति तिथि अवश्य देखनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ग्राहक पंचायत का उद्देश्य शोषण मुक्त समाज की स्थापना करना है।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 21 महिलाओं को उपरणा ओढ़ाकर और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं ने मंच से अपने जीवन संघर्ष की कहानियां साझा कीं। इनमें कंचन डांगी ने बाल्यावस्था में विवाह और कम उम्र में विधवा होने के बाद अपने बच्चे को पढ़ाकर सक्षम बनाने की प्रेरक कहानी सुनाई। कार्यक्रम का संचालन ग्राहक पंचायत के जिला अध्यक्ष शिव कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम की रूपरेखा महिला प्रमुख राजू कुंवर चौहान ने तैयार की। अंत में महिला मंत्री मंजू भावसार ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर करण सिंह कटारिया, फतेहलाल पारिक, नरपत सिंह कुमावत, जयप्रकाश भावसार, महिला संगठन मंत्री संगीता जैन, हेमलता पालीवाल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मां की कोख में पल रही नन्ही जान, रखें पूरा ध्यान: चौबीसा चित्रकूट नगर में महिलाओं ने खेली रंगों की होली, झंकार मोगरा बनीं ‘होली क्वीन’