24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना ने आज निम्बाहेड़ा स्थित प्रमुख शक्तिपीठ श्री अम्बामाता मंदिर में पहुँचकर कार्यकर्ताओं के साथ माता अम्बे के दर्शन और पूजा-अर्चना की।इस दौरान उन्होंने प्रार्थना की कि माँ अम्बे अपनी कृपा दृष्टि हम सभी पर बनाए रखें और जन-जन के जीवन में सुख, शांति व समृद्धि प्रदान करें। साथ ही उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों एवं देशवासियों को शक्ति उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।मंदिर परिसर में अम्बामाता मंदिर समिति के अध्यक्ष चेन सिंह चौहान ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया और भक्तिमय वातावरण में माता अम्बे के जयकारों से समारोह को विशेष रूप से भव्य बनाया।कार्यक्रम के दौरान अनेक गणमान्य व्यक्तियों और नेताओं ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल, संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, जिला फुटबॉल संघ के कोषाध्यक्ष मनोज पारख, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह आँजना, पूर्व पार्षद शोभालाल जाट, ओमप्रकाश शर्मा, राजेश सांड सहित कई अन्य पदाधिकारी और श्रद्धालु शामिल थे।समारोह में उपस्थित अन्य प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता थे -क्रय-विक्रय सहकारी समिति छोटीसादड़ी के अध्यक्ष श्याम सुंदर धाकड़, पुष्पकांत आमेटा, नंदकिशोर जनवा, अनिल धाकड़, युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष मुकेश धाकड़, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष धीरज नगरिया, कन्हैयालाल धाकड़, युवा कांग्रेस नगर अध्यक्ष रोमिल चौधरी, युवा कांग्रेस बाड़ी मंडल अध्यक्ष अजय सिंह राजपूत, राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, एनएसयूआई ब्लॉक अध्यक्ष भंवर सिंह शक्तवात, एनएसयूआई के नगर अध्यक्ष राहुल सेन, युवा कांग्रेस के नगर सचिव सुरेश मीणा, नितेश आँजना, ललित नायक, राकेश कुमावत, सागरमल गुर्जर, उदयलाल बेरवा, विक्की चोपड़ा, आदित्य पहाड़िया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation घटियावली में आंगनबाड़ी से सड़ा पोषहार, परिजन और ग्रामीण भड़के जे. के.सीमेंट वर्क्स एवं लायंस क्लब के संयुक्त तत्वाधान मे स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नागरिकों को जूट बैग के साथ पौधे बांटे