24 News update उदयपुर। सिन्ध की स्मृतियों को नई पीढ़ी से जोड़ने और विभाजन के दौरान झेले गए संघर्ष को याद करने के उद्देश्य से भारतीय सिन्धु सभा उदयपुर एवं सिन्धी सेन्ट्रल युवा सेवा समिति की ओर से ‘सिन्ध स्मृति दिवस’ मनाया गया। कार्यक्रम को ‘विभाजन की विभीषिका’ के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें सिन्धी समाज के विस्थापन, संघर्ष, संस्कृति और पूर्वजों के त्याग को केंद्र में रखा गया।प्रताप नगर स्थित हैप्पी होम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता और भगवान झूलेलाल के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद हैप्पी होम स्कूल तथा क्षेत्र के बच्चों ने देशभक्ति और सिन्धी संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सिन्ध की संस्कृति और वहां से जुड़ी स्मृतियों को जीवंत कर दिया। विभाजन की पीड़ा आज भी स्मृतियों मेंसिन्धु सभा के संभाग प्रभारी प्रकाश फुलानी एवं सुनील शिकारपुरी ने कहा कि 1947 के विभाजन के साथ समृद्ध सिन्ध प्रान्त पाकिस्तान का हिस्सा बन गया। इसके बाद सिन्धी समाज को अपनी जन्मभूमि छोड़कर विस्थापन का कठिन दौर झेलना पड़ा। उन्होंने कहा कि विभाजन की पीड़ा समाज की सामूहिक स्मृति का हिस्सा है, जिसे नई पीढ़ी तक पहुंचाना जरूरी है। आस्था और धर्म के लिए छोड़ी जन्मभूमिमुख्य वक्ता डॉ. मनोहर कालरा ने कहा कि सिन्धी समाज ने सनातन हिन्दू धर्म और अपनी आस्था की रक्षा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर किया और भारत में शरण ली। उन्होंने कहा कि पूर्वजों के संघर्ष, त्याग और कठिन दौर को याद करने के लिए प्रतिवर्ष सिन्ध स्मृति दिवस आयोजित किया जाता है। इस दौरान उपस्थितजनों ने अखंड भारत की कल्पना को साकार करने का सामूहिक संकल्प लिया। मुख्य अतिथि एवं हैप्पी होम स्कूल के प्राचार्य जगदीश अरोड़ा ने भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने सिन्धी समाज के पुरुषार्थ और राष्ट्रभक्ति की सराहना की। कार्यक्रम में संत साधूराम, दीपक रंगवानी, सुरेश खुराना, विक्की राजपाल, कमल कृपलानी, प्रदीप माधवानी, अशोक मंगवानी, हरीश चावला, मनोज कटारिया, सुनील शिकारपुरी, भगवान सचदेव, उर्मिल नन्दवानी, लज्जा रामेजा तथा कंचन रंगवानी सहित समाज के कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सिन्धु सभा उदयपुर के अध्यक्ष गुरमुख कस्तूरी ने कार्यक्रम का संचालन किया। महामंत्री विजय आहुजा एवं संभाग प्रभारी प्रकाश फुलानी ने उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मानसिक दबाव छिपाने के बजाय मदद मांगें, विद्यार्थियों को बताया मन को मजबूत रखने का रास्ता 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना पर महिला कांग्रेस ने जताई चिंता, दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग