Site icon 24 News Update

नवरात्री पर बालाजी गोधाम इंटाली में कन्या पूजन कर भोजन करवाया

Advertisements

24 News Update इंटाली. श्री बालाजी गोधाम इंटाली में चैत्र नवरात्री के अंतिम दिन रामनवमी पर गोधाम इंटाली में हवन पूजन कर कन्याओं को भोजन करवाया गया |
रामचंद्र जनवा ने बताया कि रामनवमी पर नो कन्याओं का पूजन करके उनको चुंदरी और श्रीफल भेंट करके उनका आशीर्वाद लिया गया |
शोभलाल जनवा ने कहा कि सनातन धर्म में कन्याओं को भोजन का अपना महत्व है, नवरात्री पर कन्याओं को भोजन करवा कर गोमाता से गांव और श्रेत्र की सुख स्मृद्धि की कामना गोमाता से की |
इस मौके पर पूर्व सरपंच कालूलाल पीपाड़ा, तुलसीराम जनवा, राहुल पूजारी, ललित मेनारिया, किस्मत जनवा, नारायण जनवा, शांतिदास वैष्णव, राजू जनवा, मुकेश गोस्वामी, हितेश जनवा सहित गो भक्त मौजूद रहे |

Exit mobile version