24 News Update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर पूर्व यूडीएच मंत्री एवं विधायक श्रीचंद कृपलानी की विशेष उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा नगर की विभिन्न गौशालाओं में गौ सेवा का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर की श्री सांवलिया गौशाला एवं वसुंधरा विहार कॉलोनी के समीप स्थित श्री जैन दिवाकर कमल गौशाला में गायों को हरा चारा एवं गुड़ का पोषाहार खिलाया गया। कार्यक्रम के तहत विधायक श्रीचंद कृपलानी ने श्री सांवलिया गौशाला में विधिवत गोपूजन कर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की। इसके पश्चात जैन दिवाकर कमल गौशाला में भी गौ सेवा कर मुख्यमंत्री के दीर्घ और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की गई। दोनों गौशालाओं में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व जिला प्रमुख गब्बर सिंह अहीर, पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं नगरवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा बताते हुए इसे समाज सेवा का श्रेष्ठ माध्यम बताया तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण की कामना की।
मुख्यमंत्री शर्मा के जन्मदिन पर विधायक कृपलानी के विशेष उपस्थिति में भाजपा कार्यकर्ताओं ने की गौ सेवा

Advertisements
