’आंजना व शारदा ने अखाड़े में अपनी कला कौशल का प्रदर्शन किया’24 News update निंबाहेड़ा कविता पारख . राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से कांग्रेसजनो ने किया श्री ढाबेश्वर महादेव व्यायाम शाला अखाड़े का पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत अभिनंदन।यहां दशहरा मैदान में स्थित श्री ढाबेश्वर महादेव मंदिर में व्यायाम शाला द्वारा सोमवार को भव्य अखाड़ा निकाला गया जो नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए सायं को चित्तौड़ी दरवाजा पुराने हॉस्पिटल के पास पहुंचने पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की ओर से निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवं चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरन आंजना ने कांग्रेसजनों की उपस्थिति में पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।आंजना व शारदा ने रथ में विराजित श्री ढाबेश्वर महादेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया और क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि उन्नति और खुशहाली की प्रार्थना की।प्रारंभ में श्री ढाबेवर महादेव व्यायाम शाला के उस्ताद चतर्भुज कुमावत,मनोहर माली,बंशीलाल कुमावत एवं विजय लोहार,बापूलाल जाट,संतोष जोशी,अनिल कुमावत,मुकेश माली, नटवर कुमावत,मंगल जाट,पारस सेन,चेतन माली,कालू दास बैरागी,सुनील अहीरवाल,शांतिलाल कुमावत,यशवंत कुमावत आदि ने चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरन आंजना, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा एवं चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष एवं निवर्तमान पालिका पार्षद मनोज पारख का साफा बंधवाकर, अपर्णा ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत अभिनंदन किया।ढाबेश्वर महादेव व्यायाम शाला के अखाड़ा प्रदर्शन के दौरान चित्तौड़गढ़ ज़िला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरन आंजना एवं नगर नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा ने भी अपनी कला कौशल का प्रदर्शन कर अखाड़ा के पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रवि प्रकाश सोनी,चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ कोषाध्यक्ष एवं निवर्तमान पालिका पार्षद मनोज पारख,विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधिगण,अग्रिम संगठनों से जुड़े समस्त पदाधिकारीगण,गणमान्यजन तथा आमजन उपस्थित थे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation दिल्ली-एनसीआर में आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नसबंदी कर स्थायी शेल्टर में रखने का आदेश बॉयफ्रेंड के लिए बाइक खरीदने की चाहत में गर्लफ्रेंड ने की चोरी, दोनों गिरफ्तार