Advertisements
24 News Update उदयपुर। उदयपुर जिले के कोटड़ा थाना क्षेत्र में बिजली निगम के ट्रांसफॉर्मरों से चोरी का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने ट्रांसफॉर्मरों को नुकसान पहुंचाकर उसमें से तेल और वाइंडिंग निकाल ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार एवीवीएनएल (AVVNL) कोटड़ा में सहायक अभियंता सुनील भगोरा (31) पुत्र लक्ष्मण लाल भगोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपियों ने निगम के अधीन रखे कुल 7 ट्रांसफॉर्मरों को निशाना बनाते हुए उनसे ऑयल और वाइंडिंग चोरी कर ली। घटना 27 अप्रैल की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज किया है। जांच की जिम्मेदारी सरदार सिंह को सौंपी गई है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है और आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाई जा रही है।

