Site icon 24 News Update

ओगणा थाना पुलिस ने 2 साल से फरार 2 हजार का इनामी आरोपी पकड़ा

Advertisements



24 News Update उदयपुर। वांछित अपराधियों की धरपकड़ के तहत ओगणा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 2 साल से फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से स्थायी गिरफ्तारी वारंट भी जारी था। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजना सुखवाल एवं वृत्ताधिकारी विवेक सिंड के सुपरविजन में थानाधिकारी रामरूप मीना ने टीम के साथ आसूचना और तकनीकी सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी सोहन पुत्र विरीया, निवासी आडीवाड़ा, थाना कोटड़ा जिला उदयपुर है, जो पिछले करीब 2 वर्षों से फरार चल रहा था।

चोरी के मामले में था फरार

पुलिस के अनुसार करीब 2 वर्ष पूर्व कालियाघाटी क्षेत्र में रात के समय एक मकान में सो रहे व्यक्ति के पास से 2 मोबाइल फोन और नकदी चोरी करने की घटना हुई थी। इस संबंध में ओगणा थाने पर प्रकरण संख्या 23/24 धारा 457 व 380 भादसं के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन आरोपी सोहन लगातार गिरफ्तारी से बचता रहा। लंबे समय तक फरार रहने के चलते न्यायालय से उसके खिलाफ धारा 299 सीआरपीसी के तहत स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। साथ ही उसकी गिरफ्तारी पर 2 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

टीम की कार्रवाई से मिली सफलता

पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की। इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामरूप मीना के साथ हेड कांस्टेबल सोहनलाल एवं कांस्टेबल हिम्मत राम की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version