Advertisements
24 News Update उदयपुर। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़, अश्लील हरकत और चोरी के आरोपों का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थिया ने शिकायत दर्ज करवाई कि क्षेत्र में रहने वाला अर्जुन लगातार उसके घर के आसपास छोटे-मोटे सामान चोरी करता था और गंदे इशारे करता था। आरोप है कि आरोपी ने महिला पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। घटना 1 अप्रैल की रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है, जबकि मामला 2 अप्रैल को दर्ज किया गया। प्रतापनगर थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल राजेन्द्र कुमार को सौंपी गई है।

