24 News Update उदयपुर। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में स्थित सिख कॉलोनी इलाके में एक हॉस्टल के बाहर खड़े वाहन की चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना 6 अप्रैल दोपहर करीब 3:51 बजे की है, जब सिख कॉलोनी स्थित जीजा हॉस्टल के बाहर खड़ा वाहन चोरी हो गया। इस संबंध में पीड़ित तेजराज पारीक (26), निवासी पारीकों का बास, लाम्बिया (जिला ब्यावर) ने 9 अप्रैल को सूरजपोल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया है कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा हॉस्टल के बाहर खड़े वाहन को चोरी कर लिया गया। घटना के समय वाहन हॉस्टल परिसर के पास खड़ा था, जिसे मौका पाकर आरोपी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। थानाधिकारी के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।
हॉस्टल के बाहर से वाहन चोरी, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

Advertisements
