24 News Update उदयपुर। मोहनपुरा चिरवा क्षेत्र में निर्माणाधीन गन्धर्विका गोवर्धन धारी इस्कॉन कोवे मंदिर में रविवार, 1 फरवरी को नित्यानंद त्रयोदशी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस्कॉन भक्तों के लिए यह आयोजन आध्यात्मिक उल्लास और वैष्णव परंपरा की दिव्य अनुभूति का अवसर बनेगा। प्रात: 10:30 बजे प्रारंभ होगा कार्यक्रम।महोत्सव की जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट डायरेक्टर मदन गोविंद प्रभु ने बताया कि इस पावन अवसर पर मुंबई से पधार रहे हिज होलीनेस भक्ति पद्म सौरभ प्रचारक स्वामी महाराज विशेष प्रवचन देंगे। उनके प्रवचनों के माध्यम से भगवान नित्यानंद के जीवन, भक्ति मार्ग और वैष्णव दर्शन पर प्रकाश डाला जाएगा।कार्यक्रम की शुरुआत संकीर्तन से होगी, जिसके पश्चात भगवान नित्यानंद का पंचामृत एवं पुष्प अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद भागवत कथामृत का रसपान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से सराबोर करेंगी। आयोजन में उपस्थित सभी भक्तों के लिए महाप्रसाद की विशेष व्यवस्था भी की गई है।महोत्सव के अंतर्गत युवाओं और कार्यरत पेशेवरों के लिए दोपहर 2 बजे एक विशेष सत्र का आयोजन किया जाएगा। इस सत्र में इस्कॉन के वरिष्ठ सदस्य एवं मंदिर अध्यक्ष भक्ति पद्म सौरभ प्रचारक स्वामी महाराज देश-विदेश में मंदिर निर्माण और सेवा कार्यों के अनुभव साझा करेंगे, साथ ही सोशल मीडिया के अनियंत्रित उपयोग से मुक्ति एवं संतुलित जीवन के उपायों पर मार्गदर्शन देंगे। आयोजकों ने उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं से इस भव्य धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का अनुरोध किया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पीएम किसान सम्मान निधि में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर, 550 की जांच में 533 अपात्र पाए गए बस बॉडी कोड का विरोध,विश्वकर्मा मोटर बॉडी उद्योग एसोसिएशन ने कलेक्टर से मांगी राहत