Site icon 24 News Update

निंबाहेड़ा संस्कार शिविर नियमित रूप से लगने चाहिए-विधायक कृपलानी

Advertisements

24 News Update निम्बाहेडा (कविता पारख)। आर्य समाज द्वारा नगर में जो विद्यार्थी संस्कार शिविर लगाया जा रहा है जो अनुकरणीय पहल है। वर्तमान पीढ़ी को दुर्व्यसनो, मोबाइल, पाश्चात संस्कृति के प्रभाव एवं नशा आदि से दूर कर सनातन धर्म के मूल सिद्धांतों से जोड़ने हेतु ऐसे शिविर नियमित रूप से लगने चाहिए। मैं स्वयं भी आर्य समाज से जुड़ा हुआ हूं और प्रत्येक गतिविधि में समय-समय पर भाग लेता हूं। शिविर में योग गुरु स्वामी रामदेव के गुरु एवं आर्ष गुरुकुल खानपुर हरियाणा के संचालक आचार्य प्रद्युम्न ने भी शिरकत की एवं शिविर में बालकों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रात उठकर माता-पिता के चरणों में प्रणाम करना चाहिए। इससे आयु विद्या यश और बल की वृद्धि होती है कपट एवं घमंड जीवन में आगे नहीं बढ़ने देता ।दूसरों को दुख देने पर आपको भी बढ़कर दुख मिलेगा और दूसरों को दिए सुख से आपको बढ़कर सुख मिलेगा। शरीर के वेग कभी नहीं रोकना चाहिए परंतु मन के वेग को हमेशा रोकना चाहिए। आचार्य प्रद्युम्न ने आर्य समाज के दैनिक यज्ञ में भी सम्मिलित होकर उद्बोधन दिया। शिविर में पूर्व विधायक अशोक नवलखा, भाजपा नगर अध्यक्ष कपिल चौधरी, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी, गौ सेवक बंसीलाल रायवाल, पूर्व प्रधान अशोक जाट, नगर महामंत्री देवकरण समदानी आदि उपस्थित थे।

Exit mobile version