24 News update निंबाहेड़ा (कविता पारख)। नगर के नजदीकी मांगरोल चौराहा पर बुधवार देर रात एक लोहे के टैंकर में आग लग गई, जिसमें पेट्रोलियम पदार्थ भरा हुआ था। टैंकर के पास खड़ी एक पिकअप वाहन भी आग की चपेट में आकर जल गई।आग की भयंकर लपटें देखते ही लग रहा था कि स्थिति कितनी गंभीर थी। हालांकि, इस घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, रात्रि के समय टैंकर में मौजूद पेट्रोलियम पदार्थकृसंभवतः बायोडीजलकृको पिकअप में भरते समय आग लगी।सूचना पर सदर थाना पुलिस और नगर परिषद निंबाहेड़ा की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। दमकल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया। इस मामले में सदर थाना में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने वाला टैंकर मांगरोल निवासी किसी व्यक्ति के बाड़े में रखा हुआ था। आगे की जांच से स्पष्ट होगा कि पेट्रोलियम पदार्थ का भंडारण किसने किया था। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation मिलावट पर करारा वार खाद्य सुरक्षा दल ने बड़ी कार्यवाही को दिया अंजाम तेजस्वनी क्लब ने कच्ची बस्ती के बच्चों के साथ दिवाली की खुशियां बांटी