Site icon 24 News Update

निम्बाहेड़ा: 21 मार्च को केवल लहसून मंडी रहेगी बंद, अन्य कृषि जिन्सों का व्यापार रहेगा जारी

Advertisements

24 News update निम्बाहेड़ा. किसानों, व्यापारियों और मंडी कार्यकर्ताओं को सूचित किया जाता है कि लहसून के हम्मालों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना-पत्र के आधार पर 21 मार्च 2025 (शुक्रवार) को रमजान माह के शुक्रवार को केवल लहसून मंडी बंद रहेगी। हालांकि, इस दिन अन्य सभी कृषि जिन्सों का कारोबार सामान्य रूप से जारी रहेगा। मंडी समिति के सचिव संतोष कुमार मोदी ने बताया कि 22 मार्च 2025 (चौथा शनिवार – बैंक अवकाश) और 23 मार्च 2025 (रविवार) को मंडी प्रांगण में अवकाश रहेगा।
महत्वपूर्ण सूचना:
➡ 21 मार्च 2025: केवल लहसून मंडी बंद, अन्य कृषि जिन्सों का व्यापार जारी।
➡ 22 मार्च 2025: बैंक अवकाश के कारण मंडी बंद।
➡ 23 मार्च 2025: रविवार अवकाश।
किसान भाइयों से अनुरोध किया जाता है कि 21 मार्च को लहसून लेकर मंडी न आएं, अन्य सभी कृषि जिन्सों का विक्रय किया जा सकता है। साथ ही, 22 और 23 मार्च को किसी भी कृषि उपज को मंडी प्रांगण में न लाएं।

News By : kavita parakh

Exit mobile version