50 मेधावी छात्राओं को साइकिलें, निःशुल्क नेत्र जांच व ऑपरेशन शिविर; जिला अस्पताल में बेबी किट और मरीजों को फल-दलिया, गौशाला में चारा व अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंदों को भोजन

निंबाहेड़ा (कविता पारख)। जे.के. सीमेंट समूह के प्रबंध निदेशक स्वर्गीय यदुपति सिंघानिया की 73वीं जन्म जयंती मंगलवार को निंबाहेड़ा में सेवा और सामाजिक सरोकारों के नाम रही। जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा की ओर से स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण, पशु सेवा और जरूरतमंदों की सहायता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन आयोजनों के जरिए मरीजों, विद्यार्थियों, नवजात शिशुओं, जरूरतमंद परिवारों और पशुधन तक सहायता पहुंचाई गई।

जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रमों में स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ समाज के जरूरतमंद वर्गों की सहायता को प्राथमिकता दी गई।

निःशुल्क नेत्र शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे मरीज

जन्म जयंती के अवसर पर भंडारी नेत्रालय, नीमच के तत्वावधान में विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं ऑपरेशन शिविर आयोजित किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर आंखों की जांच कराई।

जे.के. सीमेंट के एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नजर कमजोर होने, नाखूना, मोतियाबिंद सहित विभिन्न नेत्र रोगों की जांच की। जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता पाई जाएगी, उनके ऑपरेशन भी जे.के. सीमेंट की ओर से निःशुल्क कराए जाएंगे। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को विशेष लाभ मिलेगा।

10 स्कूलों की 50 मेधावी छात्राओं को साइकिलें

शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए निंबाहेड़ा क्षेत्र के 10 राजकीय विद्यालयों की 50 मेधावी छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। कंपनी के कमर्शियल हेड मनोज सोनी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के साथ विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना है। साइकिल मिलने से छात्राओं के उत्साह और आत्मविश्वास को भी बढ़ावा मिलेगा।

जिला अस्पताल में नवजात और मरीजों की सेवा

सामाजिक सरोकारों के तहत राजकीय जिला चिकित्सालय में सुरभि क्लब के माध्यम से नवजात शिशुओं एवं जरूरतमंद परिवारों को बेबी किट वितरित किए गए। अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और दलिया भी उपलब्ध कराया गया।

टेक्निकल हेड राजेश सोनी एवं मुरली लड्ढा ने बताया कि सेवा कार्यों की कड़ी में नगर की सांवरिया गौशाला में गौवंश के लिए चारा एवं पशु आहार उपलब्ध कराया गया। वहीं नगर परिषद की अन्नपूर्णा रसोई में जरूरतमंद लोगों को सुबह-शाम निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था में भी सहयोग किया गया।

नेत्र शिविर में पहुंचे कांग्रेस नेता, मरीजों से की मुलाकात

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में मंगलवार दोपहर चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ अध्यक्ष पूरण आंजना, चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष गोपाल जाट, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनोज पारख, नुसरत खान एवं राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल पहुंचे।

उन्होंने शिविर में उपचार और नेत्र जांच के लिए आए मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। शिविर स्थल पर जे.के. सीमेंट वर्क्स के यूनिट हेड मनीष तोषनीवाल एवं एचआर हेड प्रभाकर मिश्रा ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

यदुपति सिंघानिया को श्रद्धासुमन अर्पित

इस दौरान पूरण आंजना सहित अतिथियों और कंपनी प्रतिनिधियों ने स्वर्गीय यदुपति सिंघानिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उपस्थितजनों ने उनके सामाजिक सरोकारों और सेवा भावना को याद किया।

अतिथियों ने कहा कि जन्म जयंती को जनसेवा से जोड़कर मनाना समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने की सार्थक पहल है। उन्होंने जे.के. सीमेंट वर्क्स निंबाहेड़ा की ओर से समय-समय पर स्वास्थ्य, शिक्षा, जरूरतमंदों की सहायता, पशु सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना की। जन्म जयंती के कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को केंद्र में रखते हुए समाज के विभिन्न वर्गों तक सहयोग पहुंचाने का संदेश दिया गया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading