Advertisements
कविता पारख
24 News Update निम्बाहेडा। मिहि बाबेल ने आज घोषित हुए नीट परीक्षा के परिणाम में पूरे देश में 194 रैंक प्राप्त कर निम्बाहेड़ा शहर का नाम रोशन कर दिया हैं।
मिहि के पिता डॉक्टर कमलेश बाबेल प्रमुख विशेषज्ञ (शिशु रोग) और माता डॉक्टर सीमा बाबेल उपनिदेशक के पद पर जिला चिकित्सालय निंबाहेड़ा में कार्यरत है। डॉ मिही बाबेल का भाई मोनिल बाबेल भारतीय सेना में कैप्टन पद पर है। मिहि पिछले दो वर्षों से उदयपुर में नीट की तैयारी कर रही थी। मिहि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता ओर संस्थान के सही मार्गदर्शन को दिया। मिहि के इस परिणाम के लिए मिहि के पूरे परिवार और निम्बाहेड़ा शहर को भी बधाई।

