उदयपुर, 13 अक्टूबर। दो करोड़ रुपए के कथित रिश्वत कांड में गिरफ्तार एसओजी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार सोनी और कथित दलाल सज्जन सिंह ने अपनी आवाज के नमूने देने से इनकार कर दिया है। बुधवार को दोनों को उदयपुर की एनआई एक्ट कोर्ट-4 में पेश किया गया था। आवाज के नमूने लेने के लिए फोरेंसिक टीम भी मौजूद थी, लेकिन दोनों ने अदालत के समक्ष सैंपल देने से मना कर दिया। अब रिश्वत की कथित डील से जुड़ी ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच में यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है।मामले के जांच अधिकारी और एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि परिवादी निरंजन मोगरा का वॉइस सैंपल पहले ही लिया जा चुका है। एसीबी रिश्वत की बातचीत से संबंधित ऑडियो रिकॉर्डिंग में दर्ज आवाजों का मिलान मुकेश सोनी और सज्जन सिंह की आवाज से कराना चाहती थी, ताकि रिकॉर्डिंग की प्रमाणिकता स्थापित करने में मदद मिल सके। दोनों के इनकार के बाद इस प्रक्रिया को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई महत्वपूर्ण होगी। 18 दिन से फरार रीडर की तलाश जारीरिश्वत प्रकरण में एसओजी कार्यालय का रीडर जसवंत सिंह राव भी जांच के दायरे में है। वह पिछले 18 दिनों से फरार बताया जा रहा है। एसीबी और उदयपुर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हैं, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। एसीबी के एएसपी महावीर सिंह के अनुसार, रीडर के घर सहित अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन वह हाथ नहीं आया। उसकी गिरफ्तारी से मामले से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की संभावना जताई जा रही है।272 प्लॉट घोटाले से जुड़ा है रिश्वत प्रकरणयह मामला उदयपुर के चर्चित 272 प्लॉट घोटाले की जांच से जुड़ा है। आरोप है कि मामले में एफआर लगाने और जब्त सामान छुड़वाने की एवज में दो करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी गई थी। एसीबी की कार्रवाई में कथित दलाल सज्जन सिंह को रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा गया था। इसके बाद एसओजी के एएसपी मुकेश कुमार सोनी को बालोतरा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था।प्रकरण के अनुसार, रिश्वत की कथित डील फतहसागर झील के किनारे रानी रोड पर हुई थी। परिवादी निरंजन मोगरा का आरोप था कि सज्जन सिंह उसे अपनी कार में लेकर वहां पहुंचा था, जबकि मुकेश सोनी अपने एक मित्र की निजी कार से पहुंचे थे। आरोप है कि सोनी ने अपने मोबाइल की स्क्रीन पर दो करोड़ रुपए की रकम लिखकर रिश्वत की मांग की थी। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation आबकारी मामले में फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार, खेरवाड़ा पुलिस ने दी दबिश अस्थल मंदिर से निम्बार्क महाविद्यालय तक निकली भव्य बारात, राम-जानकी विवाह पर झूमे श्रद्धालु; वनगमन के मंचन ने नम की आंखें