24 News update उदयपुर। राजस्थान सरकार के पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में खेल प्रतिभाओं की खोज और उन्हें प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। जिला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में संचालित इस पहल के तहत रविवार को गिर्वा, ऋषभदेव, खैरवाड़ा और नयागांव ब्लॉकों में तैराकी प्रतियोगिताएं उत्साह और प्रतिस्पर्धा के माहौल में सम्पन्न हुईं।
जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों में चरणबद्ध रूप से प्रतियोगिताएं आयोजित कर उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान की जा रही है, ताकि उन्हें जिला और राज्य स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। गिर्वा ब्लॉक की प्रतियोगिता महाराणा प्रताप खेल गांव में प्रशिक्षक सुनील कुमावत, धर्मवीर सिंह राणावत और रणवीर सिंह राणावत के निर्देशन में आयोजित हुई। प्रतियोगिता में ब्लॉक प्रभारी दिनेश डामोर, संजय पंडया और ओंकारलाल मीणा के नेतृत्व में क्षेत्र के प्रतिभाशाली तैराकों ने भाग लेकर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।
पंच गौरव योजना के अंतर्गत ‘एक जिला–एक खेल’ पहल के तहत खैरवाड़ा स्थित अतिथि पैलेस होटल के तरणताल में भी ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें ऋषभदेव, खैरवाड़ा और नयागांव क्षेत्र के तैराकों ने हिस्सा लिया। ऋषभदेव में आयोजित स्पर्धा में संजय मीणा, शीला मीणा, रियोन भगोरा, शांतिलाल मीणा और कल्पना मीणा ने स्वर्ण पदक हासिल किए। सीमा मीणा, सुशीला मीणा, गौरव मीणा, ऋषभ मीणा और रवि प्रकाश मीणा ने रजत पदक प्राप्त किए, जबकि आयुष मीणा, नमन मीणा, गोविंद मीणा, आशिक मीणा और रीतिका मीणा कांस्य पदक विजेता रहे।
खैरवाड़ा में मधु मीणा, अविनाश मीणा और कल्पना ने स्वर्ण पदक जीते। शिल्पा संदीप, संगीता और राशि को रजत पदक मिला, जबकि निपीका, अशोक, प्रिमल, प्रियंका अहारी, अंकिता और शीतल ने कांस्य पदक अपने नाम किए। नयागांव में रविलाल, अक्षय, अल्पेश, पूजा और सोनिया स्वर्ण पदक विजेता रहे। वहीं शामिल, विजय, राकेश और काजल ने रजत तथा आर्यन बरंडा, संजय और सत्यम ने कांस्य पदक हासिल किए।
प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा मीडिया प्रभारी एवं समाजसेवी पारस जैन रहे, जबकि अध्यक्षता भूधर सरपंच बद्रीलाल भगोरा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में राधेश्याम सुथार उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में भारत भूषण जोशी, लक्ष्मणलाल बरंडा, सूर्य खोखरिया, लालूराम मीणा, अविनाश मीणा, रीना डामोर, रोशन गमार, प्रभुलाल खराड़ी, लालशंकर मीणा तथा दल प्रभारी बहादुर सिंह मीणा ने भूमिका निभाई।
उदयपुर में आयोजित स्पर्धा में करीब 60 तैराकों ने भाग लिया, जिनमें संयम मीणा, तनुष सक्सेना, वीरेंद्र कुमार मीणा, सौरभ सेन, अरुण मीणा, हिम्मत कुमार मीणा, आरव चौबीसा, राजकुमार मीणा, अर्जुन मीणा, राजवीर सिंह चौहान, मदन गायरी, कार्तिक गुर्जर, देवज्ञराज सोनी और आलिया सक्सेना को विजेता घोषित किया गया। सभी विजेताओं को पदक और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला खेल अधिकारी डॉ. पालीवाल ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में चयनित प्रतिभागियों को 13 मार्च से 28 मार्च तक महाराणा प्रताप खेल गांव में आयोजित 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही 10 मार्च को झाड़ोल, फलासिया और कोटड़ा ब्लॉकों में भी तैराकी प्रतियोगिताओं का आयोजन कर नई खेल प्रतिभाओं की तलाश की जाएगी।
पंच गौरव के तहत तैराकी में उभरी नई प्रतिभाएं, ब्लॉक स्तरीय स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Advertisements
