24 News Update उदयपुर। पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिले में तैराकी खेल की प्रतिभाओं को निखारने के लिए 9 मार्च 2026 से पंचायत स्तर पर तैराकी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला कलेक्टर नमित मेहता के निर्देशन में किया जा रहा है। पहले चरण में 9 मार्च 2026 को पंचायत मुख्यालय खैरवाड़ा, ऋषभदेव, नयागांव और गिर्वा में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। दूसरे चरण में 10 मार्च 2026 को कोटड़ा, झाड़ोल और फलासिया में प्रतियोगिताएं होंगी।
तीसरे चरण में 11 मार्च 2026 को गोगुंदा, सायरा, देवला और बड़गांव में तथा चौथे चरण में 12 मार्च 2026 को मावली, वल्लभनगर, भींडर और कुराबड़ में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। संबंधित पंचायतों में ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों और शारीरिक शिक्षकों को भी सूचना दे दी गई है। प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और मोमेंटो प्रदान किए जाएंगे। साथ ही चयनित तैराकों को उदयपुर के महाराणा प्रताप खेलगांव के तरणताल में 15 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा, जहां दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
पंच गौरव टैलेंट सर्च: पंचायत स्तर पर तैराकी प्रतियोगिताएं 9 मार्च से शुरू

Advertisements
