Site icon 24 News Update

राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उदयपुर प्रथम की नई कार्यकारिणी गठित

Advertisements

24 News Update उदयपुर। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ उदयपुर प्रथम की नई जिला कार्यकारिणी का गठन रविवार को जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के सभागार में संपन्न हुए चुनाव के साथ किया गया। प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह चौहान के निर्देशानुसार आयोजित इस चुनाव प्रक्रिया को चुनाव पर्यवेक्षक राम प्रताप मीणा और चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र जैन की देखरेख में सम्पन्न कराया गया।
चुनाव में संगठन के जिला सभाध्यक्ष के रूप में चन्द्रशेखर परमार, जिला अध्यक्ष पद पर कमलेश शर्मा तथा जिला महामंत्री पद पर सुभाष बिश्नोई निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
निर्वाचन के बाद आयोजित शपथ समारोह में जनार्दन राय नागर राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल प्रोफेसर शिवसिंह सारंगदेवोत ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इसके पश्चात जिला अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में मनोज मोची, संघर्ष समिति अध्यक्ष के रूप में गजेंद्र शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में हितेंद्र दवे तथा उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण कुमार लखारा और पुष्कर लोहार को दायित्व सौंपा गया।
कोषाध्यक्ष के रूप में ईश्वर सिंह राठौड़, महिला संयोजिका के रूप में प्रेम कुमावत, संगठन मंत्री के रूप में राम अवतार गुर्जर को नियुक्त किया गया। महिला उपाध्यक्ष के रूप में लीला प्रजापत और इंदु शर्मा, महिला संगठन मंत्री के रूप में ज्योति चौबीसा, कमला और गरिमा नागदा को जिम्मेदारी दी गई।
इसके अतिरिक्त प्रताप सिंह राजपूत को प्रवक्ता, सुरेश गरासिया को प्रदेश प्रतिनिधि, राजेंद्र जोशी को व्याख्याता प्रतिनिधि तथा दयाशंकर पालीवाल को प्रबोधक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया। समारोह के दौरान उपस्थित शिक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।

Exit mobile version