24 News Update निम्बाहेडा। राजस्थान पटवार संघ, जिला चित्तौड़गढ़ की जिला कार्यकारिणी के चुनाव 26 जनवरी 2026 को पटवार विश्रांति भवन, चित्तौड़गढ़ में शांतिपूर्वक सम्पन्न हुए। चुनाव जिला निर्वाचन अधिकारी दिलीप बाथरा, दिलीप दक एवं पुरुषोत्तम सोनी के नेतृत्व में तथा पटवार संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर वैष्णव एवं उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गुर्जर की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किए गए।
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात घोषित परिणामों के अनुसार जिला कार्यकारिणी के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया जिसमें जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार लोटासरा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष महीपाल सिंह,उपाध्यक्ष अजय कुमार मीणा (निर्विरोध),महामंत्री चन्द्रपाल चौधरी (सी. पी. चौधरी),संयुक्त मंत्री माधव पांडे, संगठन मंत्री गुंजन दाधीच,कोषाध्यक्ष अभिषेक यादव चुने गए।
चुनाव सम्पन्न होने के पश्चात उपस्थित पटवार साथियों द्वारा सभी नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया तथा उन्हें हार्दिक बधाई एवं उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
नव-निर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को सशक्त बनाने एवं पटवार साथियों के हित में सदैव निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
राजस्थान पटवार संघ चित्तौड़ जिला कार्यकारिणी के चुनाव हुए संपन्न, प्रमोद कुमार लोटासरा अध्यक्ष, सी.पी. चौधरी बने महामंत्री!

Advertisements
