24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। निकट्वर्ती सरोदा थाना अर्न्तगत कराड पीलूडा फला में एक व्यक्ति की हत्या होने का प्रकरण सामने आया पुलिस तुरन्त मौके पर पहुची तथा जांच करने पर भतीजो ने ही चाचा पर वार कर हत्या कर दी पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हूए दो आरोपी भतीजो को डिटेन किया।
प्राप्त जानकारी के ग्राम पंचायत कराड़ा के पीलूडा फला में आपसी कहासुनी के बाद भतीजों ने चाचा पर हमला कर उसकी हत्या कर दी घटना बुधवार शाम की है। कराडा पीलूडा फला के काकरिया तालाब के पास रहने वाले शंकर 57 पिता भांजी अपने घर पर बैठे थे तभी उनके दोनों भतीजे शराब के नशे में धुत होकर आए। लाइट को लेकर चाचा और चाची से मामूली कहासुनी हुई जो धीरे-धीरे बढ़ गई। देखते ही देखते दोनों ने मिलकर चाचा पर वार कर दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना अधिकारी भुवनेश चौहान मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और हत्या के दोनों आरोपी कालूराम पिता धारजी परमार,मुकेश पिता नाना परमार निवासी पीलूडा फला को डिटेन कर लाया गया। शव को सागवाड़ा मोर्चरी रखवाया गया गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक की पत्नी रूप देवी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई और आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की।
भतीजों ने की चाचा की हत्या, दोनों आरोपी भतीजे डिटेन

Advertisements
