24 News Update Udaipur. पुलिस थाना बडगांव पर दिनांक 28.05.2025 को जरिये मोबाईल सूचना मिली की मिराज मोरवानिया में परसों दो मजदुर आपस में झगडे थे। जिसमें घ् गायल विजय सिंह को कल एमबीजीएच उदयपुर में ईलाज हेतु भर्ती कराया था जिसकी गत रात्री को दोराने ईलाज मृत्यू हो गई है लाश मुर्दाघर में रखी हुई है। वगैरा सूचना पर मन् थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित मय जाब्ता के रवाना हो एमबीजीएच उदयपुर जहां मृतक विजयसिंह का भतीजा मोनु ठाकुर मय रिस्तेदार उपस्थित मिले एमबीजीएच मुर्दाघर पर प्रार्थी श्री मोनू पिता अमर सिंह ठाकुर उम्र 26 साल पेशा मजदूरी निवासी जिनौल थाना कम्पिल जिला फरूखाबाद (उप्र) ने एक हस्त कलमी लिखित रिपोर्ट इस रिपोर्ट इस आषय के पेष की कि मैं मेरा भाई रवि मेरा सगा चाचा विजयसिंह पिता वृजबहादुर सिंह ठाकुर उम्र 45 एवं अन्य हमारे गांव के लोग मोरवानिया मिराज कैम्प में सेटरिंग का काम करते है करीब 8-9 महीने से कर रहे है मेरा चाचा विजय सिंह 15 दिन पहले गांव से काम करने के लिए मोरवानिया कैम्प पर आया। दिनांक 26-5-25 को शाम को करीब 8 बजे उक्तद कैम्पे पर 4 न. साइड पर बनी हुई झोपडियों के पास मेरा चाचा व कैम्प में काम करने वाला रोहित यादव पिता रामसरण यादव उम्र 25 साल निवासी वढार पुलिस थाना कम्पिल जिला फरूखाबाद (उ प्र) दोना बैठकर बातचीत कर रहे थे इस दोरान किसी बात को लेकर बहस हुई तो रोहित यादव ने मेरे चाचा के नीचे पटककर उनको जान से मारने की नियत से पेट पर कोहिनी से पंच मारा मेरा चाचा चिल्लाया तो केम्प का ठेकेदार धीरज कुमार दोडकर गया और बीच बचाव कर अलग किया। हल्लाह सुनकर मैं और मेरा भाई एवं कैम्पा में काम करने वाले अन्यज मजदुर भी आ गए जिन्होवने बीच बचाव किया मेरे चाचा को छांव में सुलाया उस समय मेरे चाचा जी अचेत हो गए जिनको पानी पिला और सुला दिया दिनांक 27-5-25 दिन में करीब 12-1 बजे मेरे चाचा जी की तबियत ज्यादा खराब होने से इलाज हेतु (MBGH) उदयपुर लेकर आया भीर्ती कराया जिनकी आज गई रात्रि में करीब 12 बजे मेरे चाचा जी की मृत्यु हो गई। मेरे चाचा जी के साथ जान से मारने की रोहित यादव द्वारा की गई मारपीट से शरीर पर आई अन्दरूनी चोट की वजह से हुई है। मेरे चाचा की लाश मुर्दा ६ ार में रखी हुई है।
वगैरा आषय की रिपोर्ट पर से मामला हत्या का पाया जाने से मृतक विजयसिंह की लाष का पंचायतनामा मुर्तिब कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा कर लाष वारिसानो को सिपुर्द की गई। प्रार्थी मोनु ठाकुर द्वारा पेष रिपोर्ट हत्या मे प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने प्रारम्भ किया ।
प्रकरण की गम्भीरता को मध्य नजर रखते हुये श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक योगेष गोयल, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेष ओझा एवं श्रीमान पुलिस उप अधीक्षक वृत नगर पष्चिम उदयपुर श्री कैलाष चन्द्र बोरीवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तरोहित यादव की गिरफ्तारी वांछित होने से पुलिस थाना बडगाव से टीम बनाकर उत्तरप्रदेष भेजी गई जो मुल्जिम को अपने निवास स्थान के पास से डिटेन कर लायी जिसको बाद अनुसंधान गिरफ्तार किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त श्री रोहित यादव पिता रामसरण यादव जाति यादव उम्र 28साल पैषा मजदूरी निवासी बढार निवासी कम्पील थाना फर्रुखाबाद उत्तरप्रदेश।
हत्या का कारणः- अभियुकत रोहित यादव द्वारा आपसी बातचीत के दौरान गाली गलोज करने पर आवेष में आकर मृतक विजयसिंह के साथ मारपीट करते हुये उसके पेट एवं सीने पर लातो एवं कोहनी से पंच मारने से अन्दरूनी चोटो आने से व पेट के अन्दर आत एवं अन्य अंगो से ज्यादा रक्त स्त्राव होने से मृत्यु होना।
पुलिस टीम का विवरण
1 पूरण सिंह पु०नि० थानाधिकारी (अनुसंधान अधिकारी)
2.. रणजीसिंह सिह राठौड सउनि
3.. सुरेन्द्र कुमार हैडकानि
4.. श्री लक्ष्मणसिंह हैडकानि.
5. श्री रिकेष कानि.
6. सुरेन्द्र कुमार कानि
7. तपेन्द्र भादु कानि
8. डालाराम कानि

