24 News Update उदयपुर। शहर में बढ़ती रक्त की कमी को देखते हुए नेकी ग्रुप ऑफ़ उदयपुर ने एक विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है। ग्रुप की सामूहिक बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अधिक से अधिक रक्त संग्रहित किया जाए और इसे अस्पतालों में उपलब्ध कराया जाए।
ग्रुप के प्रमुख राहुल निचलानी ने बताया कि यह रक्तदान शिविर रविवार 22 फरवरी, को चौधरी हॉस्पिटल में प्रातः आयोजित किया जाएगा। आयोजन में विभिन्न समाजों और संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में युवा और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी अपेक्षित है।
विशेष आकर्षण के रूप में पाइन वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थी रक्तदाताओं का अभिनंदन करेंगे और उन्हें “सुपर हीरो” की उपाधि प्रदान करेंगे। बच्चों द्वारा धन्यवाद पत्र और अभिनव पहल के माध्यम से रक्तदान के महत्व को रेखांकित किया जाएगा।साथ ही, विद्यार्थी “स्वच्छ उदयपुर” अभियान के अंतर्गत उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करेंगे। वे स्वच्छता शपथ, संदेश-पत्र और जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से शहर को साफ-सुथरा रखने का आह्वान करेंगे। नेकी ग्रुप के पदाधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में पहुंचें और इस पुण्य कार्य में भाग लेकर किसी भी जरूरतमंद को रक्त की कमी से बचाने में सहयोग दें।
नेकी गुप का रक्तदान शिविर 22 को

Advertisements
