• फाईल भेजी वित्त विभाग के प्रमुख सचिव के पास• शक्ति नगर में बोटल नेक हटाने में गए लोगों के प्लॉट की फाईल जाएगी कैबिनेट में• उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन के प्रयास रंग लाए 24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन के शहर में सडक़ों के सुदृढीकरण के लिए किए जा रहे प्रयास रंग ला रहे है। हिरणमंगरी मुख्य रोड़ को चौड़ा करने के लिए नेहरू हॉस्टल की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा, इसके लिए यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने सहमति दे दी है और इस फाईल को वित्त विभाग के प्रमुख सचिव के पास भेज दी है। इसके साथ ही शक्ति नगर बॉटल नेक हटाने में जिन लोगों के भूखण्ड का हिस्सा गया है, उनके भूखण्ड आवंटन की फाईल को भी शहर विधायक जैन ने प्रयास कर कैबिनेट तक पहुंचा दी है और कैबिनेट बैठक में इस पर निर्णय हो जाएगा।उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने जयपुर में स्वायत्त शासन सचिव झाबरसिंह खर्रा से मुलाकात की और उन्होंने नेहरू हॉस्टल की जमीन अधिग्रहण की आवश्यकता के बारे में बताया। विधायक जैन ने बताया कि हिरणमगरी से सेवाश्रम की ओर जाने वाले राहगीरों और शहरवासियों को रास्ता नहीं होने से रांग साईड से होकर जाना पड़ता है और दुर्घटनाएं होने की संभावना रहती है। विधायक जैन ने बताया कि पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी है। ऐसे में यदि नेहरू हॉस्टल की जमीन अधिग्रहित कर ली जाए और सेवाश्रम पुलिया के पास में ही एक अन्य रोड़ बना दी जाए तो नेहरू हॉस्टल के पीछे की कॉलोनियों में जाने के लिए सडक़ मिल जाएगी। साथ ही बताया कि सडक़ पर करीब 200 मीटर तक नेहरू हॉस्टल की दीवार है और इसमें करीब 110 मीटर की दीवार यूडीए की जमीन पर बनी है, जिस पर यूडीए सडक़ बनाने को सहमत और यदि 90 से 92 मीटर लम्बी और 6 मीटर चौड़ी जमीन नेहरू हॉस्टल से अधिग्रहण कर लिया जाए तो एक नया रास्ता मिल जाएगा, जिससे शहरवासियों को राहत होगी। विधायक जैन ने बताया कि इस बारे में वे राजभवन से भी बात कर चुके है। पूरी बात सुनने के बाद यूडीएच मंत्री झाबरसिंह खर्रा ने अधिग्रहण कर एक नया रास्ता बनाने की सहमति दे दी। केबिनेट मंत्री के यहां से स्वीकृति मिलने के बाद अब यह फाईल वित्त विभाग के प्रधान सचिव के पास जाएगी और वहां से स्वीकृति मिलते ही नियमानुसार मुआवजा देकर काम शुरू कर दिया जाएगा।कैबिनेट की बैठक में जाएगा शक्ति नगर बॉटल नेक का मामलाशहर विधायक ताराचंद जैन ने प्रयास कर शक्ति नगर में कुछ मकानों के हिस्सों को अधिग्रहित बॉटल नेक तोडक़र नया रास्ता बनाया है उनके लिए भूखण्ड आवंटन करने वाली फाईल को भी कैबिनेट तक पहुंचा दी है। अब आने वाली कैबिनेट की बैठक में इस मामले में सकारात्मक निर्णय होगा।अधिकारियों के कर्मियों को पूरा करने को कहास्वायत्त शासन मंत्री झाबरसिंह खर्रा से चर्चा के दौरान उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने नगर निगम और यूडीए में अधिकारियों की कमी पर भी चर्चा की। शहर विधायक जैन ने कहा कि दोनों ही विभाग शहर और आस-पास में मूलभत सुविधाओं का विकास करते है ओर दोनों ही विभागों में अधिकारियों की कमी है, जिससे विकास के कामों को गति नहीं मिल पा रही है। विधायक जैन ने अधिकारियों की कमी को पूरा करने के लिए कहा, इस पर यूडीएच मंत्री खर्रा ने शीघ्र ही खाली पदों को भरने का आश्वासन दिया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation राष्ट्रीय छात्र पर्यावरण कार्यशाला में गूंजा संदेश – “Lets Print it Green” बड़गांव महाविद्यालय में वृक्षारोपण और रैली के साथ विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प राजस्थान आवासन मण्डल की पांच नई योजनाओं का शुभारम्भ. उदयपुर में बनेंगे 142 नए आधुनिक आवास