24 News Update उदयपुर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ के तहत हिरणमगरी थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार चल रहे 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी को डिटेन किया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था, जिसे अब आसूचना और तकनीकी सहयोग के आधार पर दबोचा गया।महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज के निर्देशन तथा जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के मार्गदर्शन में चल रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश ओझा एवं वृताधिकारी नगर पूर्व सूर्यवीर के सुपरविजन में थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए थाना सूरजपोल के प्रकरण संख्या 286/2024 धारा 8/22, 8/25 एनडीपीएस एक्ट में वांछित 10 हजार रुपए के इनामी आरोपी सुरेश पुत्र खेताराम निवासी भूतिया, थाना कुराबड़, जिला उदयपुर को डिटेन किया। आरोपी के खिलाफ लंबे समय से गिरफ्तारी वारंट जारी था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि पूछताछ में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क का भी खुलासा हो सकता है।टीम की सक्रिय भूमिका& कार्रवाई में थानाधिकारी रविन्द्र सिंह चारण के नेतृत्व में टीम के सदस्य भगवतीलाल, राजेन्द्र सिंह, नन्दकिशोर, प्रताप सिंह एवं लोकेश रायकवाल (साइबर सेल) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पंच गौरव तैराकी शिविर में प्रतिभाओं की छलांग: मेडल के साथ आत्मविश्वास भी जीते खिलाड़ी 3 दिन में 2 कार्रवाई, 4.7 किलो गांजा व एमडीएमए जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार — ऑपरेशन ‘त्रिनेत्र’ में डबोक पुलिस की बड़ी सफलता