24 News Update उदयपुर। राजस्थान सरकार की पंच गौरव योजना के तहत आयोजित तैराकी प्रशिक्षण शिविर में युवा प्रतिभाओं ने शानदार प्रदर्शन कर खेलों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। जिला खेल अधिकारी डॉ. महेश पालीवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य केवल तकनीकी दक्षता विकसित करना नहीं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक जीवन दृष्टि का निर्माण करना भी है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अतिथि पार्थ शर्मा, सुरभि शर्मा एवं पुनीत शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। पुनीत शर्मा ने खेलों को मानसिक व शारीरिक मजबूती का आधार बताया, जबकि पार्थ शर्मा ने निरंतर अभ्यास और अनुशासन पर जोर दिया। सुरभि शर्मा ने विशेष रूप से बालिकाओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
प्रशिक्षण सत्र में कोच डॉ. महेश पालीवाल के मार्गदर्शन में अनिल कुमावत, सुनील नकवाल, सुनील कुमावत, रणवीर सिंह राणावत, संदीप सोनी एवं धर्मवीर सिंह राणावत ने खिलाड़ियों को फ्रीस्टाइल, बटरफ्लाई, बैकस्ट्रोक और ब्रेस्टस्ट्रोक का गहन अभ्यास करवाया। समापन समारोह रविवार को सुबह 10.30 बजे खेलगांव में आयोजित किया जाएगा।

प्रतियोगिता परिणाम इस प्रकार रहे—
ग्रुप प्रथम (पुरुष वर्ग):
100 मीटर बैकस्ट्रोक में कमलेश कुमार प्रथम, खलीयाराम द्वितीय रहे।
50 मीटर बैकस्ट्रोक में हर्ष वेद प्रथम, खलीयाराम द्वितीय, कमलेश कुमार तृतीय रहे।
100 मीटर फ्रीस्टाइल में समीर प्रथम, अर्जुनलाल द्वितीय, अजय मीणा तृतीय रहे।

ग्रुप प्रथम (महिला वर्ग):
तनिषा प्रथम, रमीला द्वितीय, लक्ष्मी तृतीय रही।
50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में विधि सनाढ्य प्रथम, आलिया सक्सेना द्वितीय रही।
50 मीटर बैकस्ट्रोक में छवि वैष्णव प्रथम रही।
50 मीटर फ्रीस्टाइल में नंदनी प्रथम, चित्राशी द्वितीय रही।

ग्रुप द्वितीय (पुरुष वर्ग):
100 मीटर बैकस्ट्रोक में राहुल प्रथम, सुरेश द्वितीय, भंवरलाल तृतीय रहे।

ग्रुप द्वितीय (महिला वर्ग):
50 मीटर फ्रीस्टाइल में जिया कुमारी प्रथम, सीमा कुमारी द्वितीय, शीला कुमारी तृतीय रही।

विशेष वर्ग:
50 मीटर फ्रीस्टाइल में जयराज प्रथम रहे।

सब-जूनियर वर्ग:
50 मीटर फ्रीस्टाइल में अभिजीत पालीवाल प्रथम रहे।

अन्य स्पर्धाओं में भाग्यवर्धन, तनुष गौराश, मौलिक, हिमांश, जयवत्त, लक्षिता, ईवा कुमावत, योशिता व्यास, वीरा सोनी, प्रेषा साहू एवं तोषिकी साहू ने भी पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

desk 24newsupdate's avatar

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

You missed

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading