Site icon 24 News Update

नय्यूम खान की फिल्म ‘द रिटर्न ऑफ द आर्मीमेन’ देशभक्ति की भावना को देगी नया आयाम,6 फ़रवरी को देश भर में होगी रिलीज

Advertisements

24 News Update उदयपुर। नय्यूम खान फ़िल्म एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित बहुप्रतीक्षित फ़िल्म ‘द रिटर्न ऑफ द आर्मीमैन’ देशभक्ति और बलिदान की भावना को बड़े पर्दे पर जीवंत करने जा रही है। इस फ़िल्म के निर्माता एवं मुख्य अभिनेता स्वयं नय्यूम खान हैं, जिन्होंने इस प्रोजेक्ट के माध्यम से समाज को एक सशक्त संदेश देने का प्रयास किया है।

फ़िल्म की कहानी ऑपरेशन सिंदूर और पहले गाँव पर हुए आतंकी हमले से प्रेरित है, जिसमें भारतीय सेना के साहस, समर्पण और राष्ट्रभक्ति को प्रमुखता से दर्शाया गया है। यह फ़िल्म न केवल एक एक्शन ड्रामा है, बल्कि इसमें देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों के प्रति गहरी श्रद्धा और भक्ति भाव भी समाहित है।

नय्यूम खान ने बताया कि यह फ़िल्म उन वीर सैनिकों को समर्पित है, जो सीमाओं पर रहकर देश की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘द रिटर्न ऑफ द आर्मीमैन’ का उद्देश्य युवाओं में देशप्रेम की भावना को और मजबूत करना है।

फ़िल्म की शूटिंग विभिन्न वास्तविक लोकेशनों पर की गई है, जिससे इसकी कहानी और भी प्रभावशाली बन पड़ी है। नय्यूम खान के दमदार अभिनय के साथ फ़िल्म में सशक्त संवाद, भावनात्मक दृश्य और देशभक्ति से ओत-प्रोत संगीत दर्शकों को खास अनुभव देने वाला है।

जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही यह फ़िल्म देशभक्ति सिनेमा के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है।

Exit mobile version