24 News Update खेरवाड़ा, राष्ट्रीय गौ रक्षक संत दयालपुरी महाराज का राष्ट्रव्यापी गौ गर्जना यात्रा का खेरवाड़ा कस्बे में आगमन हुआ। यहां पहुंचने पर गौ भक्तजन एवं सेन समाजजन द्वारा भव्य स्वागत किया गया। रात्रि विश्राम पश्चात संत ने श्री राम गौ शाला में गौ माया के दर्शन किए । इस अवसर पर गौ शाका समिति द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया एवं संत ने उपस्थित गौ सेवकों को आशीर्वाद प्रदान किया। आपने गौ माता के महत्व को सनातन धर्म में गौ सेवा ,संत सेवा, पर्यावरण चेतना पर प्रकाश डाला साथ ही गौ रक्षार्थ सभी को शपथ दिलाई। गौ गर्जना यात्रा का मूल उद्देश्य गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराना है। सन्तश्री 16 वर्षों से गौ गर्जना यात्रा प्रवास पर है।
इस अवसर पर श्री राम गौ शाला को खेरवाड़ा सेन समाज की ओर से राशि सहयोगार्थ गौ सेवार्थ देने एवं प्रत्येक सेन समाज की दुकान पर दान पेटी रखने की घोषणा की है। साथ ही ऋषभदेव से पधारे सेन समाज के प्रतिनिधियों ने सहयोग राशि गौ शाला में देने की घोषणा की। इस अवसर पर भूपेंद्र कलाल द्वारा दान पेटी उपलब्ध कराने की घोषणा की गई। इस अवसर पर गौ शाला समिति अध्यक्ष शंकर लाल पंचाल, कोषाध्यक्ष हरीश पानेरी, सचिव कृष्ण गोपाल पंचाल, गौ शाला सेवक महंत राजू गिरि, अशोक कलाल,नारायण लाल टेलर, सेन समाज अध्यक्ष सहित समाज के कई सदस्य उपस्थित रहे।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.