Site icon 24 News Update

राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई नताशा मीना, सेंट एंथोनीज़ स्कूल में खुशी की लहर

Advertisements

24 News Update उदयपुर। सेंट एंथोनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रतिभाशाली खिलाड़ी नताशा मीना का राष्ट्रीय स्तर (नेशनल स्कूल प्रतियोगिता) के लिए चयन होने पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। नताशा की इस उपलब्धि ने न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के प्राचार्य विलियम डीसूजा ने नताशा को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता उसकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नताशा राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेगी। कोच तारिक खान ने बताया कि नताशा ने निरंतर अभ्यास और मजबूत खेल कौशल के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि टीम और कोचिंग स्टाफ को उस पर गर्व है। मीडिया मैनेजर विकास साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि नताशा का चयन स्कूल और जिले के लिए गौरव की बात है और इससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। विद्यालय परिवार, शिक्षकगण एवं साथियों ने नताशा को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Exit mobile version