Site icon 24 News Update

संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कल से

Advertisements

24 News Update उदयपुर। शहर के फतेहपुरा-बेदला रोड स्थित मंगल श्री गार्डन में 16 अप्रैल से 23 अप्रैल तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। यह कथा प्रतिदिन दोपहर बाद 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी, जिसमें श्रद्धालु भक्ति और ज्ञान का रसास्वादन कर सकेंगे।
कथा संयोजक सत्य नारायण गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन में व्यास पीठ से लालसौठ निवासी सुप्रसिद्ध आचार्य पंडित श्री विष्णुकान्त शास्त्री द्वारा कथा वाचन किया जाएगा। कथा के दौरान श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों को संगीतमय शैली में प्रस्तुत किया जाएगा, साथ ही आकर्षक सजीव झांकियां भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
आयोजन से पूर्व 16 अप्रैल गुरुवार को प्रातः 9 बजे न्यू अहिंसापुरी स्थित निवास से मंगल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो मंगल श्री गार्डन तक पहुंचेगी। शोभायात्रा में मातृशक्ति पारंपरिक मांगलिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन करते हुए शामिल होंगी।
मुख्य जजमान सत्य नारायण गांगाणी अपने परिवार सहित श्रद्धालुओं के साथ श्रीमद्भागवत पोथी को सिर पर धारण कर गाजे-बाजे के साथ आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे।

Exit mobile version