24 News Update निम्बाहेड़ा (कविता पारख)। धर्म और आस्था की नगरी निम्बाहेड़ा के नाम एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। विहारसेवक वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के सक्रिय सदस्य और जैन दिवाकर गुरुभक्त मुकेश बम को उनकी अटूट धर्मनिष्ठा और प्रखर लेखन शैली का प्रतिफल देते हुए अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति में श्राष्ट्रीय मीडिया प्रभारीश् के महत्वपूर्ण पद पर मनोनीत किया गया है। यह गौरवमयी शपथ ग्रहण समारोह संगठन की हाल ही में आयोजित उच्च स्तरीय कार्यकारिणी बैठक एवं साधारण सभा के दौरान संपन्न हुआ।समारोह की गरिमा के बीच संगठन के अध्यक्ष इंदरमल सेठिया एवं उनकी पूरी टीम ने मुकेश बम को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उल्लेखनीय है कि विगत दो वर्षों से मुकेश बम ने अपनी विशिष्ट लेखन क्षमता और गुरुभक्ति के माध्यम से जैन समाज के विचारों और गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने में अनुकरणीय भूमिका निभाई है। उनकी इसी सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर यह विश्वास जताया है।इस मनोनयन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदरमल सेठिया ने मुकेश बम की कार्यक्षमता की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मीडिया प्रभारी बनने से संगठन के प्रचार-प्रसार को नई गति प्राप्त होगी। इस अवसर पर उपस्थित समाज के वरिष्ठ जनों और पदाधिकारियों ने इस नियुक्ति का स्वागत किया है। यह पदभार ग्रहण न केवल मुकेश बम की व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि निम्बाहेड़ा जैन समाज के लिए भी सम्मान का विषय है। समारोह का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि नवनियुक्त पदाधिकारी जैन दिवाकर गुरु के सिद्धांतों और संगठन के उद्देश्यों को डिजिटल और प्रिंट मीडिया के माध्यम से वैश्विक पटल पर मजबूती से स्थापित करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नवागत थानाधिकारी धर्मराज ने संभाला कार्यभार, क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत स्वामी विवेकानंद जयंती पर पथ संचलन का पुष्पवर्षा से स्वागत