24 News Update उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी) के निवर्तमान कुलगुरु डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक को उनके कार्यकाल के अंतिम दिन बुधवार, 15 अक्टूबर को विश्वविद्यालय के उच्चाधिकारियों द्वारा भावभीनी विदाई दी गई।इस अवसर पर डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक ने कहा कि उनके नेतृत्व में एमपीयूएटी नवाचार, सतत उन्नति और वैश्विक मान्यता के केंद्र के रूप में उभरा है। विश्वविद्यालय ने भारत में कृषि अनुसंधान, शिक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल में हुई सामूहिक उपलब्धियों को विश्वविद्यालय की विजय बताया।डॉ. कर्नाटक ने विश्वविद्यालय के समस्त संकाय, वैज्ञानिकों, कर्मचारियों, छात्रों और सहयोगियों की अथक मेहनत और योगदान को सराहा और कहा कि वे आगे भी विश्वविद्यालय की सतत उन्नति, शिक्षा, अनुसंधान और नवाचारों को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर कुल सचिव श्री अशोक कुमार, वित्त नियंत्रक सुश्री दर्शन गुप्ता, अन्य वरिष्ठ अधिकारी, निदेशक और अधिष्ठाता गण उपस्थित थे।विदाई समारोह में डॉ. कर्नाटक ने सभी को अप्रतिम सहयोग और स्नेह के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया। यह जानकारी रामनारायण कुम्हार सह जन संपर्क अधिकारी महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर ने दी Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation धनतेरस पर 10 हजार दीयों से जगमगाएगा प्रताप गौरव केन्द्र सुविवि में धमाका : राज्यपाल के आदेश के बाद आचार्य डॉ. महेन्द्र सिंह ढाका के खिलाफ एफआईआर