24 News Update सागवाड़ा (जयदीप जोशी)। महाराणा प्रताप संस्थान द्वारा संचालित महाराणा प्रताप इंटरनेशनल एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय व महाराणा प्रताप किड्स वर्ल्ड स्कूल ने मंगलवार को घोषित हुए दसवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में शत-प्रतिशत परिणाम दिया, जिसमें 36 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर वागड़ का गौरव बढ़ाया।विद्यालय मीडिया प्रभारी विजय भट्ट, विमल सुथार ने बताया कि नगर के गलियाकोट मार्ग पर कानड़ कुआं में स्थित महाराणा प्रताप इंटरनेशनल एकेडमी उच्च माध्यमिक विद्यालय व महाराणा प्रताप किड्स वर्ल्ड में कक्षा दसवीं के कुल 146 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया, जिसका परिणाम 24 मार्च मंगलवार को घोषित हुआ। इसमें 90 से 100 प्रतिशत के मध्य 36, 75 से 89 प्रतिशत के मध्य 63 व 60 से 74 प्रतिशत के मध्य 47 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय लंबे समय से 10वीं, 12वीं बोर्ड में लगातार शत-प्रतिशत परिणाम दे रहा है।मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम पर विद्यालय डायरेक्टर राजेश जोशी, सचिव राकेश मेहता, संरक्षक हेमराज जोशी, एमपीआई प्रधानाध्यापक त्रिभुवन व्यास, किड्स वर्ल्ड प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह चौहान व एकेडमिक डायरेक्टर संजीव शर्मा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डायरेक्टर राजेश जोशी ने बताया कि विद्यालय प्रति वर्ष शत-प्रतिशत परिणाम देता है, जिसमें विद्यालय स्टाफ का पूरा सहयोग व विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation महागौरी सत्संग मंडल ने किया संगीतमय सुंदरकांड पाठ विद्यालय में 33 छात्राओं को नि:शुल्क साइकिल वितरण व प्रवेशोत्सव आयोजित