24 News Update उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बुधवार को कोटड़ा पंचायत समिति सभागार में मामेर व कोटड़ा मंडल क्षेत्र के आमजन की जनसुनवाई की जिसमें बडी संख्या में जनसैलाब उमडा।सांसद डॉ रावत बुधवार सुबह मामेर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। वहां सांसद ने विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों से चर्चा की तथा कुछ विकास कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। बाद में कोटडा पहुंचे जहां अधिकारियों से विभिन्न विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं को लेकर चर्चा की। इसके पश्चात पंचायत समिति सभागार में जनसुनवाई कर जनता की समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों में अपनी अपनी समस्याएं सांसद के सामने रखी जिस पर कुछ समस्याओं का मौके पर निराकरण करने के लिए अधिकारियों को फोन पर बात की।इस अवसर पर भाजपा के उक्त मामेर व कोटडा मंडलों के अध्यक्ष हिम्मत लाल व मालाराम भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के उपरांत क्षेत्र के विधायक एवं राजस्थान में जनजाति मंत्री बाबूलाल-खराड़ी से भी उनके निवास पर चर्चा की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation एनएसएस–सीटीएई ने सैनिक कल्याण हेतु 30,000 रुपये की सहायता राशि सौंपी ग्राहक पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन, मिलावट पर जागरूकता का दिया संदेश