24 News Update उदयपुर। लोकसभा के बजट सत्र में प्रश्न पूछने में राजस्थान के सांसदों में उदयपुर के सांसद डॉ मन्नालाल रावत टॉप थ्री में रहे। बजट सत्र में कुल प्रश्नों के 11.5 प्रतिशत सवाल राजस्थान के सांसदों की ओर से पूछे गए, जबकि सांसदों में राजस्थान के सांसद करीब साढ़े चार प्रतिशत ही हैं।जानकारी के अनुसार पाली सांसद पीपी चौधरी ने सवाधिक 76 प्रश्न पूछे, जबकि भीलवाडा सांसद दामोदर अग्रवाल ने 73 व उदयपुर सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने विभिन्न मुद्दों को लेकर 68 प्रश्न पूछे। लोकसभा के बजट सत्र में सभी सांसदों ने कुल 6,939 प्रश्न पूछे। राजस्थान के 20 सासदों ने कुल 798 प्रश्न किए। कोटा से सांसद ओम बिरला लोकसभा अध्यक्ष हैं। इसके अलावा मंत्रियों में गजेन्द्र सिंह शेखावत, भूपेन्द्र यादव, अर्जुन राम मेघवाल व भागीरथ चौधरी को इसमें शामिल नहीं किया है। सांसद डॉ रावत संसद में उपस्थिति के मामले में भी बेहतर रहे हैं जिनकी कुल उपस्थिति 90 प्रतिशत दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि सांसद डॉ रावत अपने लोकसभा क्षेत्र के विकास के संबंध में तथा देश के कई ज्वंलत मुद्दों को लेकर संसद में प्रश्न उठाते रहे हैं। उनके द्वारा उठाए गए स्वास्थ्य, युवा, कौशल विकास, जनजाति विकास, ग्रामीण विकास, रेल, रोड, वित्त एवं जल संसाधन जैसे मुद्दों पर कार्रवाई भी हुई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading… Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सूरजपोल थाने की बड़ी कार्यवाहीः दिल्लीगेट के पास राह चलती छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले दोनों बदमाशों को 24 घण्टे में किया गिरफ्तार महावीर इंटरनेशनल उदयपुर केंद्र द्वारा बाल एवं जनगणना चिकित्सालय में बेबी किट का वितरण