24 News Update उदयपुर : मोटोरोला, मोबाइल टेक्नोलॉजी और इनोवेशन में ग्लोबल लीडर तथा भारत के प्रमुख एआई स्मार्टफोन ब्रांड, ने आज मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में मोटोरोला एज 70 फ्यूजन लॉन्च किया। इस डिवाइस में कैमरा में महत्वपूर्ण इनोवेशन, शानदार विजुअल्स और नेक्स्ट-जेन ऑन-डिवाइस एआई को पेश किया गया है। यह दुनिया का पहला 50 एमपी सोनी-LYT 710 कैमरा मोटोएआई के साथ लाता है, जो बेहतरीन लो-लाइट क्लैरिटी, बिना ब्लर के शॉट्स, 100% ट्रू कलर्स और पैंटोन™ द्वारा वैलिडेटेड स्किन टोन्स, साथ ही सभी लेंस पर 4के वीडियो रिकॉर्डिंग देता है। इसमें ऑल-न्यू डिजाइन के साथ ही पैंटोन™ क्यूरेटेड कलर्स में लग्ज़री फैब्रिक फिनिश, भारत का एकमात्र 144Hz 1.5K ट्रू कलर^ क्वाड-कर्व्ड पैंटोन™ वैलिडेटेड डिस्प्ले दिया गया है। 7000mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 68डब्ल्यू टर्बोपावर™ चार्जिंग, स्नैपड्रैगन® 7s Gen 4 पावर और आईपी68 + आईपी69 तथा एमआईएल-एसटीडी-810एचड्यूरेबिलिटी के साथ, मोटोरोला एज 70 फ्यूजन सेगमेंट में स्मार्टफोन का शानदार अनुभव देता है। यह सब मिलेगा 24,999* रुपये की कीमत में! मोटोरोला इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर टी.एम. नरसिम्हन ने कहा, “मोटोरोला में हम लगातार पारंपरिक सीमाओं को चुनौती देते हुए उद्देश्यपूर्ण इनोवेशन को आज के उपभोक्ताओं के जीने, क्रिएट करने और जुड़ने के तरीके की गहरी समझ के साथ जोड़ते हैं। मोटोरोला एज 70 फ्यूजन के साथ हमने असाधारण कैमरा परफॉर्मेंस, डिजाइन एक्सीलेंस, इंटेलिजेंट एक्सपीरियंस और अल्ट्रा-रिफाइंड फॉर्म फैक्टर में भरोसेमंद पावर व परफॉर्मेंस देने पर फोकस किया है। यह लॉन्च हमारी उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है कि हम सिर्फ स्पेसिफिकेशन्स से आगे बढ़कर ऐसी टेक्नोलॉजी बनाएं जो पर्सनल, एक्सप्रेसिव और आसानी से पावरफुल महसूस हो। यह हमारे प्रीमियम, डिजाइन के नेतृत्व वाला और एआई -पावर्ड अनुभव देने की यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो रोजमर्रा की जिंदगी को सार्थक तरीके से बेहतर बनाता है।” मोटोरोला एज 70 फ्यूजन ने इमेजिंग में नया बेंचमार्क सेट किया है—दुनिया का पहला 50 एमपी सोनी LYTIA™ 710 कैमरा मोटोएआई से पावर्ड है। ओआईएस और एडवांस्ड f/1.8 अपर्चर के साथ नया LYTIA™ 710 सेंसर असाधारण क्लैरिटी, बेहतर सिग्नल-टू-नॉइज परफॉर्मेंस और लो-लाइट में शानदार रिजल्ट्स देता है—ब्राइटर हाइलाइट्स और डीपर शैडोज के साथ। मोटोएआई रियल-टाइम में टेक्सचर्स, डायनामिक रेंज और मोशन डिटेक्शन को बेहतर बनाता है, जिससे तेज मूविंग सीन में भी क्रिस्प, बिना ब्लर के कैप्चर्स मिलते हैं। पैंटोन™ वैलिडेटेड कलर्स और पैंटोन™ स्किनटोन™ वैलिडेशन के साथ कैमरा क्रिएटर्स की इच्छा मुताबिक सटीक, ट्रू-टू-लाइफ कलर्स और नैचुरल स्किन टोन्स को बिल्कुल वैसा ही रिप्रोड्यूस करता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation शिक्षा संकुल में शिक्षकों की समस्याओं पर मंथन, शिक्षक संघ ने मंत्री के सामने रखी मांगों की सूची सांसद मन्नालाल रावत ने महाराणा प्रताप खेलगांव का किया निरीक्षण, खेल सुविधाओं को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश