Site icon 24 News Update

लेकसिटी में बाइक चोर गिरोह हो गया बेखौफ, 3 अलग-अलग इलाकों से मोटरसाइकिलें चोरी

Advertisements

24 News Update उदयपुर। उदयपुर शहर में वाहन चोर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में खड़ी तीन मोटरसाइकिलें चोरी होने के मामले सामने आए हैं। सभी मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कल ही प्रतापनगर थाना पुलिस ने एक गिरोह पकडा था। मगर अब लगता है कि कई बाइक चोर गिराह शहर में सक्रिय हैं।

हाथीपोल थाना क्षेत्र में एमबी हॉस्पिटल के सामने स्थित बी-ब्लॉक बेसमेंट से एक बाइक चोरी हो गई। दौसा निवासी गौरव कुमार शर्मा ने रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने अपनी नीले रंग की स्प्लेंडर बाइक नंबर RJ29SM0862 को 16 अप्रैल की रात पार्क किया था, लेकिन अगले दिन सुबह बाइक गायब मिली। मामले की जांच हैड कांस्टेबल रामखिलाड़ी कर रहे हैं।

इसी थाना क्षेत्र में एक और बाइक चोरी का मामला सामने आया। राजसमंद निवासी मंगलसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी हीरो स्प्लेंडर बाइक नंबर RJ30SN8013, जो महाराणा भूपाल हॉस्पिटल ट्रॉमा सेंटर के सामने खड़ी थी, अज्ञात चोर चुरा ले गए। इस मामले की जांच हैड कांस्टेबल लोकेश कुमार को सौंपी गई है।
वहीं प्रतापनगर थाना क्षेत्र में भी बाइक चोरी की वारदात हुई। शिशम घाटी निवासी प्रकाश गमेती ने रिपोर्ट देकर बताया कि उनकी मोटरसाइकिल नंबर RJ27AC7132 को प्रतापनगर चौराहे के पास से अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। मामले की जांच हैड कांस्टेबल तख्त सिंह कर रहे हैं।
तीनों मामलों में पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं ने शहरवासियों की चिंता बढ़ा दी है।

Exit mobile version