Advertisements
24 News Update उदयपुर। शहर के हाथीपोल थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की एक और वारदात सामने आई है। लव-कुश स्टेडियम के बाहर खड़ी कार अज्ञात मोटर साइकिल लेकर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार बड़ा भोईवाड़ा निवासी 24 वर्षीय नरेन्द्र माली ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उन्होंने सुबह करीब 7 बजे लव कुश स्टेडियम के बाहर अपनी ब्लैक कलर की हीरो होण्डा मोटर साइकिल गाड़ी खड़ी की थी। कुछ समय बाद लौटने पर देखा तो गाड़ी वहां से गायब थी। आसपास तलाश करने पर भी वाहन का कोई पता नहीं चल सका। मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 303(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल हेमेन्द्र सिंह को जांच सौंपी गई है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और वाहन चोरों की तलाश जारी है।

